Click Here for Delhi NCR news-Delhi NCR News.

Monday, 26 October 2015

भूकंप से पहले आपको अलर्ट कर देते हैं ये मोबाइल ऐप

नई दिल्ली (26 अक्‍टूबर):दिल्ली, एनसीआर मेंसोमवार दोपहर 2.50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए।हम आपको बता रहे हैं भूकंप की जानकारी देने वाले मोबाइल ऐप्स के बारे में, जो आपको भूकंप और सुनामी के बारे में अलर्ट कर देते हैं।
अर्थक्वेक अलर्ट
भूकंप और सुनामी की जानकारी देने वाला Earthquake Alert! ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए है। इसे गूगल प्ले स्टोर से बिल्कुल फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। यह 4.5 से ऊपर की तीव्रता वाले भूकंप की जानकारी देता है।
यूरेकूरू कॉल
Yurekuru Call ऐपल आईओएस और ऐंड्रॉयड, दोनों ओएस वाले गैजट्स के लिए है। इसे आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप भूकंप आने से पहले ही अलर्ट जारी कर देता है। इसके अलावा यह भूकंप का केन्द्र और उससें जुड़ी कई जानकारियां मैप के तहत उपलब्ध कराता है।
जेम्पालोका
भूकंप आने से पहले उसकी जानकारी देने वाला यह Gempaloka ऐप ब्लैकबेरी ओएस वाले स्मार्टफोन्स के लिए है। भूकंप की जानकारी यह वायब्रेट और रेड ग्लाविंग के तहत देता है। यह ऐप भी आने वाले भूकंप की जानकारी मैप के तहत उपलब्ध क राता है। इस ऐप को आप ब्लैकबेरी वर्ल्ड से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment